एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाते हुए।
- फोटो : samvad
जीटी रोड पर गांव सिहौर रजबहा पुलिया के पास शनिवार की दोपहर एक टेंपो अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
अकराबाद के मजरा कुआंगांव निवासी प्रेमपाल सिंह ने बताया है कि शनिवार को वह अकराबाद से अन्य सवारियों के साथ एक टेंपो में बैठकर अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर समय करीब दो बजे सिहौर रजबहा के पास टेंपो में एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपों में प्रेमपाल सहित योगेंद्र, पप्पू सिंह, सोनी, फात्मा घायल हो गईं। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।