फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: अतरौली ब्लॉक के सामने रोडवेज बस की टक्कर से छात्रों से भरा टेंपो पलटा, सात घायल

Thu, 17 Oct 2024 11:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अतरौली के लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज के लिए छात्र टेंपो से जा रहे थे। अतरौली ब्लॉक के सामने बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में सात छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में रामघाट कल्याण मार्ग पर अतरौली ब्लॉक के सामने आज सुबह 9.30 बजे रोडवेज बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार सात छात्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चार घायलों को अलीगढ़ के दीनदयाल संयुक्त अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर सुबह रामघाट से एक टेंपो में स्नातक के छात्र लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज में पढ़ने जा रहे थे। सुबह 9.30 बजे टेंपो जैसे ही अतरौली ब्लॉक के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया। हादसे में सात छात्र घायल हो गए। छात्रों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों ने आनन-फानन छात्रों को टेंपो से बाहर निकाला और सीएचसी भेजा। घायलों में घनेन्द्र पुत्र उमेश चंद, ललित पुत्र धर्मपाल सिंह, अंकित राजपूत पुत्र ओम प्रकाश निवासीगण वीरसिंहपुर, साबिर पुत्र शहजाद जरगवा थाना रामघाट की हालत गंभीर है। चारों को दीनदयाल रेफर कर दिया। तीन अन्य को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें