फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पेड़ से टकराया टेंपों, साले की शादी में भात न्योतने जा रहे जीजा की मौत, एक बालक की भी गई जान, 11 घायल

Tue, 15 Oct 2024 04:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खुशी मातम में कब बदल जाए, यह पता नहीं चलता। साले की शादी से पहले भात न्योतने जा रहे जीजा और एक बालक की अलीगढ़ के अतरौली में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई, साथ ही 11 लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन
मृतक योगेश कुमार और प्रशांत राघव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अक्टूबर की दोपहर करीब सवा दो बजे अतरौली-कासगंज रोड पर राजगांव चौराहे के निकट बाइक सवार को बचाने में एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। इससे टेंपो सवार एक बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। 11 परिजन और रिश्तेदार घायल हुए हैं। मृत पुरुष के साले की शादी होनी है, जिसके लिए सभी टेंपो से भात न्योतने जा रहे थे।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के सरसौल निवासी सुरेश चंद के पुत्र कुणाल की 11 नवंबर को शादी होनी है। इसके लिए 15 अक्टूबर को सुरेश चंद्र अपनी पत्नी सुनीता देवी, दामाद योगेश कुमार (38) पुत्र गंगा सहाय निवासी तालसपुर, प्रशांत राघव (6) पुत्र मंगेश कुमार सहित अन्य परिजन-रिश्तेदारों के साथ अपनी ससुराल दादों में राम अवतार हलवाई के यहां भात न्योतने जा रहे थे।
विज्ञापन


सभी एक टेंपो में सवार थे। राजगांव चौराहे के पास एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादस होते ही स्थानीय निवासियों सहित चौकी पुलिस पहुंच गई। टेंपो से निकालकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां योगेश कुमार और प्रशांत राघव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं सुरेश, सुनीता, पूनम, खुशी, प्रीति, चंचल, सीमा, मिथलेश, अर्चना, शिवानी, मिथलेश घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे से शादी की खुशियों वाले परिवार में मातम की चीखें गूंज रही थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें