आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस पाने के लिए अब तक 250 से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जिन्हें पुलिस, फायर आदि विभागों के अनापत्ति पत्र एवं जांच के लिए भेजा गया है।
दीपावली को लेकर नुमाइश मैदान में लगने वाले आतिशबाजी बाजार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 24 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आतिशबाजी बाजार सजेगा। इस बार जिले में 200 करोड़ की आतिशबाजी की बिक्री की संभावना है। बाजार में दुकान सजाने के लिए दुकानदार अस्थायी लाइसेंस एवं दुकानों का आवंटन पाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस पाने के लिए अब तक 250 से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जिन्हें पुलिस, फायर आदि विभागों के अनापत्ति पत्र एवं जांच के लिए भेजा गया है। लाइसेंस आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुकानों का आवंटन किया जाएगा। बाजार में किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए जगह-जगह पानी से भरे ड्रमों के अलावा बालू से भरे बोरे रखवाए जाएंगे। यहां दमकल की गाड़ी की भी तैनाती होगी।
वाहन पार्क करने के बाद ही ग्राहक आतिशबाजी बाजार में जा सकेंगे। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि आतिशबाजी बाजार को सजाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।