फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर में फंदे पर लटककर किशोरी ने जान दी

Mon, 05 Jan 2026 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल चौकी इलाके के महफूज नगर में शनिवार की देर शाम 16 वर्षीय किशोरी ने घर में दुपट्टे से पंखे पर लटककर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। मृतका के मामा ने सौतेली मां पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रोरावर थाने के इंस्पेक्टर महेश कुमार त्यागी ने बताया कि महफूज नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को घर पर फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। उस समय वह घर पर अकेली थी। परिजन अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे तभी दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी मृतका के मामा आ गए और सूचना दी जिस पर पुलिस पहुंच गई। इस पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतका के मामा का आरोप है कि उनकी बहन की दस वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके बहनोई ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया है। सौतेली मां की प्रताड़ना से उनकी भांजी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। रोरावर इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें