थाना पुलिस ने ढाबों पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने के तीन आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से चोरी का डीजल, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि तीन जनवरी की रात पनिहावर के पास चेकिंग के दौरान नसीम निवासी काहरा थाना पिसावा हाल पिलखुआ हापुड़, अफजाल निवासी ढकौली थाना अगौता जिला बुलंदशहर और सलीम निवासी सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ को पकड़ा गया। उनके पास से चोरी का 24 लीटर डीजल, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में तीनों ने सवीकारा कि ढाबों, होटलों पर खड़े ट्रकों से वह डीजल की चोरी करते हैं। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।