फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के बाद शिक्षक को आया बुखार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक राज कुमार सिंह हिंडोलिया की रविवार सुबह मौत हो गई। वह बुखार, खांसी से पीड़ित थे। कोविड-19 की जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिल पाई है। कोरोना नियमों के तहत उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया गया कि करीब सात दिन पहले उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी।
विज्ञापन

राजकुुमार सिंह स्वर्णजयंती नगर में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी ऊषा हिंडोलिया ने बताया कि पति राजकुमार ने करीब सात दिन पहले कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज ली थी। दूसरे दिन उन्हें तेज बुखार आ गया है। एक-दो दिन में बुखार कम हो गया, लेकिन उन्हें खांसी आ रही थी।
ठंड भी लग रही थी। वह शुगर के मरीज भी थे। शुक्रवार की रात उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार रात करीब नौ बजे उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाया गया। हालांकि, उससे पहले उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। उन्होंने रविवार सुबह करीब छह बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें