29 अप्रैल को एसएसपी संजीव सुमन ने टप्पल थाने के जीर्णोद्धार हुए भवन का किया उद्घाटन किया। यह भवन ब्रिटिश शासन में वर्ष 1942 में बना था। इसके बाद प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि क्षेत्र के अग्रणी नागरिकों के सहयोग से भवन का कायाकल्प हुआ है। परिसर को साफ रखना, पेयजल की व्यवस्था करना आदि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। यह थाना इसी क्षेत्र के लोगों का है। क्षेत्र की जनता के सहयोग से थाने के भवन का जीर्णोद्धार करने का काम हो रहा है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन, आईपीएस अरीबा नौमान, आईपीएस मयंक यादव, खैर सीओ वरुण कुमार, सीओ गर्वित सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी ऋषिपाल सिंह, प्रवीन पांचाल पूर्व प्रधान, चौधरी रमेश चंद अत्री, टप्पल थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार बाल्यान, प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष जट्टारी व्यापार मंडल, गुलशन फौजी, डॉ. राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।