टप्पल में मृत बच्ची के पिता बनवारी लाल निवासी मोहल्ला कानून गोयान कस्बा व थाना टप्पल को जांच अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है।
गुरुवार को जारी नोटिस में जांच अधिकारी ने उन्हें घटना के संबंध में साक्ष्य अथवा बयान दर्ज कराने के लिए अपने न्यायालय बुलवाया है। बताते चलें कि इस मामले में अब तक कोई ठोस गवाह अथवा सबूत न मिलने के कारण मजिस्ट्रेटी जांच 29 जून तक बढ़ा दी गई है।
एडीएम प्रशासन कृष्ण लाल तिवारी ने बताया है कि इस घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को अपना बयान दर्ज कराना हो अथवा कोई साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह 29 जून तक किसी भी कार्य दिवस में कलक्ट्रेट स्थित अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन कार्यालय में अपना बयान अथवा साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।