फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मां बनने की चाहत में तांत्रिक ने लूटी महिला की अस्मत, खाली मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म

Thu, 21 Dec 2023 08:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में थाना हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की 11 साल पहले शादी हुई थी। महिला पर कोई संतान न थी। महिला ने एक तांत्रिक से संपर्क साधा। तांत्रिक ने बांझपन मुक्ति के बहाने पांच हजार ठग लिए। महिला को एक सुनसान जगह पर ले जाकर तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां बनने की चाहत में तांत्रिक के झांसे में आई एक 28 वर्षीय महिला अपनी अस्मत गंवा बैठी। अगले दिन पति संग थाने पहुंची महिला ने पुलिस से शिकायत की तो तांत्रिक ने रुपयों का लालच देकर मामले को रफा दफा करने की पेशकश की। लेकिन महिला और उसके पति ने प्रस्ताव ठुकराते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन



अलीगढ़ में थाना हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी, लेकिन अभी तक घर में बच्चे की किलकारी नहीं सुनाई दी। इस दौरान काफी डॉक्टरों को दिखाया, नीम-हकीमों की दवाएं अपनाई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पति के अनुसार लगभग एक पखवाड़े पहले उनके एक रिश्तेदार ने पड़ोस में रहने वाले एक तांत्रिक के बारे में बताकर मिलने की सलाह दी, साथ ही यह भी कहा कि सही लगे तो इलाज कराना। पति के अनुसार उम्मीद की किरण लेकर बीते 11 दिसंबर को वह गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एटा चुंगी निवासी तांत्रिक कमल पुत्र राजवीर सिंह से मिले। बातचीत के दौरान उसने शर्तिया इलाज के साथ बांझपन की समस्या से मुक्ति दिलाने का भरोसा दिया और दवा बनाने के बहाने पांच हजार रूपए ले लिए तथा अगले सोमवार को आने को कहा।
विज्ञापन


रुपए देकर लौटे दंपति पर तांत्रिक को बातों का ऐसा असर हुआ कि इस 18 दिसंबर की सुबह लगभग साढ़े दस बजे करीब वह तांत्रिक के पास एटा चुंगी स्थित उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर जा पहुंचे। जहां से लगभग पौन घंटे बाद तांत्रिक दुकान से दवा लेकर तालानगरी सेक्टर एक के एक सुनसान स्थान पर ले गया। जहां उसने पति को यह कहकर रोका कि दवा अकेले में खिलाई जाएगी। इसके बाद वह उसकी पत्नी को एक खाली पड़े मकान में ले गया और बातों के मकड़जाल में फांसकर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


पति के अनुसार अगले दिन उन्होंने थाने जाकर शिकायत की जिसके बाद 20 दिसंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया और 21 दिसंबर को उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। वहीं बृहस्पतिवार सुबह आरोपी तांत्रिक को कासिमपुर रोड़ से गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

महिला के पति ने तांत्रिक द्वारा पत्नी संग दुष्कर्म की सूचना दी थी जिसके बाद थाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेज दिया गया है। -मो अकमल खान, सीओ अतरौली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें