फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: अज्ञात वाहन से टकराई स्विफ्ट कार, बदायूं के तीन श्रद्धालुओं की मौत, दो घायल

Thu, 27 Mar 2025 07:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोवर्धन से भंडारा कर पांच लोग स्विफ्ट में सवार होकर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट में टक्कर मार दी। टक्कर से बदायूं के तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त स्विफ्ट कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में इगलास कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड पर 26 मार्च की मध्य रात्रि मोनिया रजबहा के निकट एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार जनपद बदायूं के गढ़ चौराहा बिसौली निवासी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सभी श्रद्धालु गोवर्धन से भंडारा कर वापस बदायूं लौट रहे थे।

विज्ञापन


जनपद बदायूं के गढ़ चौराहा बिसौली निवासी शशिकांत (52) पुत्र उमेश चंद्र, अंशुल (40) पुत्र दिनेश चंद्र, मोहितराज (50) पुत्र हरभवन राज, सचिन (40) पुत्र देवकीनंदन, विकास (44) पुत्र अशोक कुमार बुधवार की देर रात गोवर्धन से भंडारा कर वापस बदायूं लौट रहे थे। इनके साथ एक बस में अन्य साथी व परिजन भी थे।
विज्ञापन


इगलास कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने इनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में सभी कार सवार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शशिकांत को हाथरस के बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शेष चार घायलों को कस्बा के लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से सभी घायलों को एएमयू के जेएन मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। वहां डाॅक्टरों ने सचिन, विकास व मोहित राज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें