फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनवा : जयवीर सिंह के आग्रह पर सुनील ने दिया ऋषिपाल को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के आग्रह पर चौधरी सुनील सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी चौधरी ऋषिपाल सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है। ठाकुर जयवीर सिंह ने आग्रह स्वीकार करने के लिए सुनील सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सुनील सिंह ने उनके आग्रह का सम्मान रखा है।
विज्ञापन

उनके सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी। चौधरी ऋषिपाल सिंह संगठन के व्यक्ति हैं। उनको पार्टी ने टिकट देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान रखा है। सुनील सिंह ने जीत का मार्ग प्रशस्त कर पूरी पार्टी का सम्मान रखा है। पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि सुनील सिंह पंचायती राज के लिए हमेशा लड़ते रहे हैं। उनकी चिंता पंचायत प्रतिनिधियों के हक को लेकर है। मैं उनको भरोसा दिलाता हूं, अब इस लड़ाई में वे अकेले नहीं है। पूरी पार्टी उनके विचारों के साथ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें