फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कोविड रोधी टीके का आंकड़ा 50 लाख से पार

विज्ञापन
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में बच्ची को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले में कोविड रोधी टीके का आंकड़ा 50 लाख पार कर गया है। 14 महीने बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है। 16 जनवरी 2021 को कोविड रोधी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ था। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मी एवं अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को टीका लगाया गया था। उसके बाद वरिष्ठ नागरिकों एवं बीमार लोगों को टीका लगाया गया। बाद में 18 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के लोगों को कोविड से बचाने के लिए टीका लगना शुरू हुआ। फिर 15 से 17 वर्ष के बच्चों का नंबर आया। अब 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाकर कोविड से सुरक्षित किया जा रहा है। प्रथम दो खुराक ले चुके 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक एहतियात खुराक ले रहे हैं। सोमवार को 50 लाख से अधिक टीके लगाने की उपलब्धि जिले ने हासिल कर ली है।
विज्ञापन

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि जिले में सोमवार तक 5003371 टीके लगे हैं। 2732227 लोग प्रथम एवं 1954668 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। 15 से 17 आयु वर्ग के 216159 प्रथम एवं 69879 बच्चे दूसरी खुराक ले चुके हैं। 30437 लोग एहतियात खुराक ले चुके हैं। 12 से 14 आयु वर्ग के 56 बच्चों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि 14 महीने में यह उपलब्धि हासिल हुई है। पात्र लोग नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका जरूर लगवाएं। कोरोना से बचाव के लिए यह जरूरी है। बच्चों को टीका लगाकर सुरक्षित करें।
अभी दो केंद्रों पर 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लग रहा टीका
शुक्रवार से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लग रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के अतिरिक्त पला साहिबाबाद स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि जल्द ही अन्य केंद्रों पर भी बच्चों को टीका लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें