फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बुखार से जंग हार गईं कोरोना योद्धा सुमिता

Tue, 19 Oct 2021 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
सुमिता । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

कोरोना से लोगों को बचाने के लिए टीकाकरण कार्य में जुटी एएनएम (संविदा कर्मी) सुमिता बुखार से जंग हार गईं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के टीकाकरण केंद्र पर कोविड रोधी टीका लगाने वाली कोरोना योद्धा सुमिता दो दिन पहले दुनिया को अलविदा कह गईं। जिस दिन उनको बुखार आया था, उस दिन भी वह टीकाकरण कार्य में जुटी थी। उनके निधन से सहकर्मी दुखी हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित एम्स में सुमिता (32) का दो दिन पहले निधन हुआ था। सात अक्तूबर को उनको बुखार आया था। लेकिन उस दिन बुखार में भी वह लोगों को टीका लगा रही थीं। सहकर्मी गीता डे के मुताबिक टीका केंद्र पर ही सुमिता ने बताया कि बुखार है। तबियत खराब होने पर आठ अक्तूबर को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्लेटलेट्स भी काफी कम हो गए थे। 10 अक्तूबर हालत में सुधार होने पर वह घर चली गईं। लेकिन 12 अक्तूबर को तबियत खराब होने पर फिर अस्पताल में भर्ती हुईं। 15 अक्तूबर को उनको दिल्ली रेफर कर दिया गया। अगले ही दिन 16 अक्तूबर को उनकी मौत की खबर आ गई। गीता डे कहती हैं कि वह अपने कार्य के प्रति ईमानदार थीं। 16 जनवरी 2021 से लगातार कोविड रोधी टीका लगा रही थीं। बीच में अवकाश भी नहीं लिया। उनका व्यवहार सहकर्मियों एवं मरीजों के साथ बहुत अच्छा था। उनके निधन से सभी सहकर्मी दुखी हैं।

विज्ञापन

शोक सभा का आयोजन
कोरोना योद्धा सुमिता के असमय निधन पर सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर, डॉ. एसके सिंघल, डॉ. केके शर्मा सहित अन्य डॉक्टर, नर्स एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। दो मिनट का मौन रखकर चिकित्सक व कर्मियों ने सुमिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सुमिता के दो बच्चों को लेकर सभी चिंतित थे।

कोविड टीकाकरण के मानदेय का नहीं हुआ भुगतान
कोविड टीकाकरण से जुड़े कर्मियों को प्रति दिन 300 रुपये (200 मानदेय व 100 रुपये भोजन) मिलते हैं। सुमिता 16 जनवरी से टीकाकरण के कार्य में लगी थीं। जीते जी उनको पैसे नहीं मिले। दीनदयाल अस्पताल के अतिरिक्त मलखान सिंह जिला अस्पताल, महिला अस्पताल एवं जेएन मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को भी मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाने वाले कर्मियों का भुगतान हो चुका है। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि वह इस संबंध में सीएमओ से बात करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें