फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोचिंग से लौट रहे छात्रों पर चाकू-कैंची से हमला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल इलाके में मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मरघट रोड पर कोचिंग से घर लौट रहे दो नाबालिग छात्रों पर करीब कुछ युवकों ने चाकू और कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। झड़प में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस के अनुसार, मरघट रोड निवासी रफीक अपने दोस्त हसन के साथ कोचिंग से वापस घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने रफीक की टोपी खींच ली।


जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें घेर लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने जेब से चाकू और कैंची निकालकर दोनों छात्रों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन



बीच-बचाव करने आए हसन को भी आरोपियों ने लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक स्थानीय लोग एकत्र हुए, हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। लहूलुहान हालत में परिजन दोनों घायलों को लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया।


रोरावर थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वीडियो के आधार पर अन्य फरार हमलावरों की पहचान की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ प्रथम संजीव कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह दो पक्षों के बीच अचानक हुआ झगड़ा था शाहजमाल रोड पर टोपी खींचने को लेकर दो लड़कों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसमें दो लोग जख्मी हुए हैं। चूंकि दोनों पक्ष एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें