घरों के पास नाली में पानी की रुकावट। संवाद
- फोटो : samvad
अकराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटरा मलोई में महीनों से नाली की सफाई न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में जमा सिल्ट की वजह से बारिश का पानी घरों में पहुंचना शुरू हो गया है।
बुधवार को करीब एक घंटे की बारिश में जलभराव हो गया तथा कुछ घरों में भी पानी घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान दिलीप सिंह ने बताया कि पंचायत प्रशासक ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को शिकायत भेजी है। जल्द सफाई कराने का आश्वासन दिया है। ड्रेनेज खंड अलीगढ़ की कल्पना यादव ने बताया कि सफाई का अनुमोदन गंग नहर अलीगढ़ खंड के पास है, इसलिए कार्य उसी विभाग द्वारा कराया जाएगा।
- नाले की सफाई कई महीनों से नहीं हुई है। बुधवार को एक घंटे बारिश हुई थी। घरों में गंदा पानी अंदर चला गया। अधिक बारिश होने स्थिति और खराब हो जाएगी। - हरेश कुमार।
- हमने समस्या के बार में प्रधान को अवगत करा दिया है। इस बार नाले की सफाई नहीं हुई तो गांव में पानी भरने की संभावना निश्चित है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -आकाश कुमार।