इस सूचना पर प्रॉक्टर टीम पहुंच गई। इस पर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा गया तो उसमें शुएब नाम का युवक फायरिंग करता हुआ नजर आया। इसमें एक पूर्व छात्र का नाम भी सामने आया है। मगर, वह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नहीं देखा जा सका। प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली के अनुसार मामले में प्रॉक्टर टीम ने संज्ञान लेकर सुरक्षा गार्ड की ओर से शुएब व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमे को तहरीर थाना सिविल लाइंस भेजी है। जिस पर देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
एएमयू के नदीम तरीन हॉल के गेट पर बृहस्पतिवार देर रात मारपीट व फायर किए जाने की जानकारी मिली है। प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से भेजी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
कल्चर सेंटर में नाटक के रिहर्सल के दौरान छात्रों में मारपीट
एएमयू के कल्चर सेंटर में नाटक के रिहर्सल के दौरान शुक्रवार देर शाम छात्रों में मारपीट हो गई। इसको लेकर दोनों पक्ष प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच गए। जहां देर रात उनके बीच बातचीत जारी थी। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली के अनुसार सर सैयद -डे को लेकर सप्ताह भर तक विभिन्न आयोजन होते हैं। इसी श्रृंखला में एक नाटक का मंचन आने वाले दिनों में होना है। नाटक के रिहर्सल में स्नातक के छात्र शामिल थे। उन्हीं में किसी गलतफहमी में विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इनके बीच में बातचीत कर मामले को निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।