बिजनौर का अजमान एएमयू के सीनियर सेकेंड्री स्कूल का छात्र है। वह अल्लामा इकबाल हॉल में रहता है। साथी छात्रों ने उस पर पैगम्बर साहब पर टिप्पणी का आरोप लगाकर पीटना शुरू कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा गया और घसीटा गया। उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्लामा इकबाल हॉल में बारहवीं के बिजनौर निवासी छात्र को पैगंबर पर टिप्पणी के आरोप में बंधक बनाकर पीटा गया। तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के बीच छात्र ने खुद को किसी तरह प्रोवोस्ट कार्यालय में पहुंचकर बचाया। बाद में प्रॉक्टर टीम ने उसे बंधनमुक्त कराया। फिलहाल छात्र पर लगे आरोपों को देखते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच बैठा दी गई है। खबर पर आए परिजन उसे अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
बिजनौर का अजमान एएमयू के सीनियर सेकेंड्री स्कूल का छात्र है। वह अल्लामा इकबाल हॉल में रहता है। साथी छात्रों ने उस पर पैगम्बर साहब पर टिप्पणी का आरोप लगाकर पीटना शुरू कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा गया और घसीटा गया। उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। किसी तरह प्रोवोस्ट ऑफिस में छुपकर जान बचाई। लेकिन छात्रों ने कई बार उसको प्रोवोस्ट ऑफिस से बाहर निकालकर जमकर पीटा।
बाद में प्रॉक्टर कार्यालय की टीम तीन घंटे बाद वहां पहुंची और उसे छात्रों के समूह से बचाकर प्रॉक्टर कार्यालय लाया गया। इस दौरान तमाम छात्र प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच गए और अजमान पर कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया। इस पर तत्काल छात्र को निलंबित कर मामले में जांच बैठाई गई। इसी बीच सूचना पर परिजन भी देर शाम यहां पहुंच गए। उसे किसी तरह अपने साथ ले गए। प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली के अनुसार पैगंबर साहब पर टिप्पणी के विरोध में छात्रों ने हंगामा किया था। छात्र को निलंबित कर दिया गया है। बाकी आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
चार माह पुराने विवाद में निशाना बनाकर पीटा गया
इस मामले में छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि साथियों के बीच बैठकर हॉस्टल में ही फलस्तीन को लेकर इनमें बहस छिड़ी थी। इस दौरान दूसरा गुट फिलिस्तीन का समर्थन कर रहा था, जबकि अजमान ने उनका विरोध किया था। इसी विवाद व कहासुनी में बात पैगंबर तक पहुंच गई थी। तभी से उसे निशाना बनाने की तैयारी में थे। अब दो तीन दिन से फिर इसी विवाद को आधार बनाकर पीटा गया।