फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: एएमयू में सीट को लेकर नीट के छात्र पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी निलंबित, मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Jun 2022 02:55 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मौलाना आजाद लाइब्रेरी में सीट पर बैठने को लेकर छात्र सुहेल पर चाकू से हमला करने वाले बीए ऑनर्स के छात्र अनवर को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी छात्र के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
amu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में सीट पर बैठने को लेकर छात्र सुहेल पर चाकू से हमला करने वाले बीए ऑनर्स के छात्र अनवर को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी छात्र के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि रविवार शाम को दो छात्र गुटों में विवाद हो गया था। जेएन मेडिकल कॉलेज के मेंटीनेंस विभाग में कार्यरत मोहम्मद हनीफ ने कहा है कि बेटा सुहेल हनीफ विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई कर रहा था, वह नीट की तैयारी कर रहा है। 

आरोप है कि वह जब पढ़ाई कर रहा था तो इसी बीच अनवर नाम का एक  दबंग युवक आ गया और बेटे सुहेल को धमकाया कि सीट खाली कर दे। सुहेल ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने सुहेल को जान से मारने की धमकी दी और वहां से बाहर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सुहेल जब लाइब्रेरी से बाहर आया तो बीए ऑनर्स के छात्र अनवर और उसके तीन-चार साथियों ने सुहेल को घेर लिया और चाकुओं से गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन


शोर-शराबे पर लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे अन्य छात्र मौके पर पहुंचे और सुहेल को बमुश्किल बचाया। इस बीच हमलावर धमकी देते हुए वहां से भाग गए। छात्रों ने गंभीर रूप से घायल सुहेल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

इस संबंध में विश्वविद्यालय के डॉ. प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि आरोपी छात्र अनवर को निलंबित कर दिया गया है , जबकि घायल छात्र सोहेल के पिता की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस में आरोपी छात्र अनवर के खिलाफ जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें