फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने प्राचार्य कक्ष में खुद पर उड़ेला पेट्रोल

Tue, 24 Apr 2018 02:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य कार्यालय के बाहर अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में विधि की परीक्षाओं के विरोध में एक छात्र ने प्राचार्य कक्ष में खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले कि वह आग लगा पाता, जैसे-तैसे उस पर काबू पाया गया। छात्रों ने दो घंटे तक प्राचार्य का घेराव कर उनके कक्ष के बाहर शर्ट उतारकर प्रदर्शन भी कर किया। उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के कुलपति के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। विवि प्रशासन ने 25 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू करने का एलान किया था। छात्रों का कहना था कि इस बार प्रवेश देर से मिला है इसलिए कोर्स भी अधूरा है। ऐसे में न्यूनतम निर्धारित कक्षाएं चलवाने के बाद ही परीक्षाएं कराई जाएं।  
विज्ञापन


प्रवेश के पांच महीने बाद ही 25 अप्रैल से परीक्षा शुरू होने के विरोध में एसवी व डीएस कॉलेज के छात्रों का गुस्सा फूट गया। छात्रों ने छात्रनेता सौरभ चौधरी व अमित गोस्वामी के नेतृत्व में डीएस कॉलेज में प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि एक सत्र में 180 दिन तक कक्षाएं लगना जरूरी है। इस बार विधि कोर्स में प्रवेश जनवरी 2018 में हो पाए हैं। इससे छात्र केवल तीन माह ही अध्ययन कर पाए हैं, जबकि 50 फीसदी कोर्स बाकी है। प्रदर्शन के दौरान ही छात्र प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश के कक्ष में पहुंच गए। इसी दौरान एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र यश जादौन ने उसका सैंपल फार्म न भरे जाने और विवि की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। आग लगाने से पहले मौजूद शिक्षकों व छात्रों ने उस पर जैसे-तैसे काबू पा लिया। छात्रों ने कॉलेज परिसर में घूम-घूम प्रदर्शन किया। इस दौरान पूछताछ सहित फार्म जमा करने के काउंटर बंद करा दिए गए। 

चीफ प्रॉक्टर का कार्यालय भी बंद करा दिया। स्थिति को देखते हुए कॉलेज में पुलिस बुला ली गई। छात्रनेता अमित गोस्वामी और छात्रनेता सौरभ चौधरी ने कहा कि वह जल्द ही इस मामले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल राम नाइक को अवगत कराएंगे। साथ ही उन्हें अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव भी सौंपेंगे। इस मौके पर संजू बजाज, आदित्य पंडित अश्वनी ठाकुर, रामू पंडित, लेविश बघेल, मोहित प्रताप, आशीष शर्मा, सोनू ठाकुर, अंकित ठाकुर, गुलशन तिवारी, ओमेश राजपूत, अवनीश, अभिषेक, सोनू ठाकुर, रश्मि वार्ष्णेय, अलका शर्मा, प्रिया, राधा, सविता, रेणुका सिंह, अनुज, अमित, आर्यन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विधि की परीक्षाएं 20 दिन के लिए स्थगित  
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं की मांग पर विधि की परीक्षाएं 20 दिन के लिए स्थगित कर दी है। एलएलबी और बीएएलएलबी की परीक्षाएं 25 अप्रैल से होनी थीं। संशोधित कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।  आगरा कालेज के एलएलबी के छात्र कई दिनों से परीक्षा तिथि टालने की मांग कर रहे थे। छात्राें का कहना था कि उनकी कक्षाएं महज दो माह ही चल पाई है। पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है। सोमवार को आगरा कालेज के विधि के छात्राें ने विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि परीक्षा नियंत्रक स्तर से परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी किया जा चुका है। यह जानकारी वेबसाइट पर भी डाल दी गई है। महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी सूचना प्रसारित करने के लिए प्राचार्योँ से कहा गया है।

कुलपति ने प्राचार्य से की वार्ता
छात्रों के हंगामे की खबर डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके दीक्षित तक पहुंच गई। उन्होंने फौरन प्राचार्य से स्थिति के बारेे में जानकारी की। उन्हें स्थिति से अवगत करा दिया। आगे परीक्षा बढ़ाने का सुझाव भी दिया।

आज फार्म भरे जाएंगे 
बीएएलएलबी व एलएलबी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म मंगलवार को भरे जाएंगे। सोमवार को परीक्षा से संबंधित कार्य हंगामे चलते रोक दिया गया। 

एबीवीपी के कार्यकर्ता भी पहुंचे
हंगामे बाद करीब दोपहर तीन बजे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से मुलाकात कर फार्म भरवाने का अनुरोध किया, लेकिन प्राचार्य ने फार्म मंगलवार को भरे जाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें