फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजातंत्र को खत्म करने की कोशिश में हैं मोदी : अजित

Tue, 24 Apr 2018 02:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह प्रजातंत्र को खत्म करने की कोशिश में हैं। मोदी पर लगातार झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी दंगा कराने में माहिर है। वे सोमवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार साल पहले मुजफ्फरनगर में दंगे से हिंदू-मुस्लिम के बीच जो आपसी सद्भाव टूटा था, उसे जोड़ने के लिए वह निकले हैं। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हमें वे लोग देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं, जिनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं है।

यहां तक कि आरएसएस के नागपुर स्थित प्रधान कार्यालय में कुछ वर्ष पहले तक तिरंगा नहीं लहराया जाता था। कहा, अगर मोदी फिर जीत जाएंगे तो हिंदुस्तान हार जाएगा। सिर्फ  प्रजातंत्र नाम का रह जाएगा। उन्होंने ‘हाय हाय मोदी, बाय बाय मोदी’ का नारा दिया। ‘
विज्ञापन


सबका साथ, सबका विकास’ के नारे की जगह अजीत सिंह ने कहा कि ‘मोदी-अमित शाह का साथ, देश का विनाश’। उन्नाव व कठुआ के मामले में भाजपा नेताओं को घेरते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी रणनीति में हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना है।

दंगा कराना इस पार्टी का मकसद है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। किसानों को सिर्फ मोदी सरकार ने झुनझुना थमाया है। काला धन तो देश में नहीं आया, लेकिन एक-एक पैसा जोड़कर जमा करने वाली महिलाओं का पैसा लेकर नीरव मोदी लंदन भाग गया। अंबानी, अडानी, कोठारी, मेहता आपस में रिश्तेदार हैं। सच तो यह है कि केंद्र में उद्योगपतियों की सरकार है। कहा, मोदी सिर्फ मन की बात करते हैं, लेकिन मैं दूसरों के मन की बात सुनने आया हूं।

भाजपा को उखाड़ने का नारा
अजित सिंह का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुजफ्फरनगर दंगे को उन्होंने जाट-मुस्लिम गठजोड़ को खत्म करने के लिए षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने वर्ष 2019 में भाजपा को उखाड़ने के लिए नारा दिया। इस अवसर पर रालोद के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा, जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, छात्र नेता जियाउर्रहमान, मंडल अध्यक्ष डॉ. इरफान, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, हाथरस के पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी, प्रतीक चौधरी, सुमन दिवाकर, नवाब सिंह छोंकर, साबिर मालिक, सलमान शेरवानी, अब्दुल्लाह शेरवानी, कुलदीप चौधरी, ओमपाल सूर्यवंशी, ललित भाटी, चौ. शिवकुमार, राजा बाबू, फूल सिंह धनगर आदि मौजूद रहे।

जियाउर्रहमान ने किया छोटे चौधरी का स्वागत
सद्भावना की मुहिम को लेकर अलीगढ़ पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह का रालोद छात्र नेता जियाउर्रहमान, प्रतीक चौधरी ने 20 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अरबाज खान, राजू चौधरी, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे ।

रालोद सुप्रीमो को दिया शिक्षक नेताओं ने ज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को साक्षर भारत मिशन के जिलाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पांच सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में देने वालों में भावना उपाध्याय, हरिओम, सत्यवीर यादव, नीरज चौधरी, एसपी शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, कमलेश आदि मौजूद थे। दूसरी ओर आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह को तीन सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, अनिल कुमार, राधाचरण, राजवीर सिंह राघव, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद थे।

शिक्षामित्रों ने रखी अपनी मांग
अजित सिंह से शिक्षा मित्रों ने भी मुलाकात कर सद्भावना की मुहिम को समर्थन दिया। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मिला और योग्यता पूरी कर चुके शिक्षकों को पूर्ण समायोजित करने की मांग रखी। इस अवसर पर राजवीर सिंह, राधा शर्मा, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे ।

किसानों का प्रतिनिधिमंडल मिला
किसानों का प्रतिनिधिमंडल टप्पल, इगलास, खैर, अतरौली, बिजौली से रालोद कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल, कासगंज से मुस्लिम समाज का प्रतिनिधिमंडल, महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल, मीडिया संगठनों का प्रतिनिधिमंडल, किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से मिला।

मुस्लिम विद्वानों ने की चर्चा
चौ. अजित सिंह से मुस्लिम विद्वानों ने भी मुलाकात की और वर्तमान की सियासत पर चर्चा की। अमुवि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन और दरगाह बन्नेर शरीफ  के सज्जादानशीं ख्वाजा हमीदुद्दीन कादरी के नेतृत्व में मुस्लिम विद्वानों ने नफरत की राजनीति के खिलाफ  छोटे चौधरी की मुहिम को बड़ा कदम बताया। इस अवसर पर अशरफ  अली, उबैदुल्लाह, आसिम मियां, मुबीन अहमद, अब्दुल कयूम, हाजी आफाक बाबू आदि मौजूद रहे ।

एएमयू में ओल्ड व्वायज ने किया स्वागत
 हिंदू-मुस्लिम गठजोड़ को बनाने और भाजपा को हराने अभियान पर निकले रालोद सुप्रीमो चौ अजित सिंह का अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी अभिनंदन किया गया। ओल्ड बॉयज लॉज में छोटे चौधरी ने अमुवि के प्रबुद्ध लोगों को भी संबोधित किया।  इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद, डॉ. मेराजुद्दीन, एहितशाम रहीम, अहमद हमीद, खालिद मसूद, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैजुल हसन, इरफान गाजी आदि मौजूद रहे।

औटा अध्यक्ष ने रखी शिक्षकों की समस्याएं
 रालोद सुप्रीमो चौ. अजित सिंह से डॉ. बीआर आंबेडकर विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, लेकिन सरकार मौन है। रिक्तियां रोक रखी हैं। वेतन में विसंगतियां हैं । अवसर पर डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. अब्दुल मन्नान, डॉ. प्रबोध श्रीवास्तव, शरदराज सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें