फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू से छात्र गायब, दोदपुर से अपहरण का आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस

Sun, 26 Dec 2021 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोदी नगर का किशोर छात्र मौसा के घर रहकर एएमयू में कर रहा था पढ़ाई। मोबाइल छीनने को लेकर झगड़े की चर्चा।
 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय के एबीए यूनियन स्कूल में दसवीं की पढ़ाई कर रहा मोदीनगर का दसवीं का छात्र शनिवार दोपहर से गायब है। आरोप है कि उसे सिविल लाइंस के दोदपुर से मोबाइल के झगड़े के दौरान कुछ लोग अगवा कर ले गए हैं। इस झगड़े की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। हालांकि पुलिस झगड़े की सूचना को फर्जी मान रही है। मगर मौके के सीसीटीवी और झगड़े से जोड़कर छात्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से गाजियाबाद मोदीनगर के गांव कालसीना का मो.फईक यहां दसवीं का छात्र है। वह यहां जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पर्चा विभाग में कार्यरत अपने मौसा राहत अली खां के पास रहता है। मौसा राहत अली के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने दोदपुर के रहने वाले दोस्त के पास पढ़ाई संबंधी किसी काम से गया था। इसके बाद नहीं लौटा। 

इधर, जब बच्चे की परिवार ने तलाश शुरू की तो मौके पर पहुंचकर पता चला कि वहां मोबाइल छीनने  को लेकर एक झगड़ा हुआ था। उसकी सूचना भी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी। उस सूचना पर पीआरवी भी पहुंची थी। मगर वह सूचना फर्जी पाई गई। इधर, अब राहत अली का अंदेशा है कि मोबाइल छीनने वाले लोग ही उसे अगवा कर ले गए हैं। इसे लेकर प्रॉक्टर कार्यालय के जरिये गुमशुदगी तहरीर सिविल लाइंस थाने में दे दी गई है। 
विज्ञापन


सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार एएमयू में पढऩे वाले दसवीं के छात्र के गायब होने के संबंध में सूचना मिली है। चूंकि उस समय ही पुलिस को एक झगड़े की सूचना मिली थी। उससे जोड़कर जांच की जा रही है और छात्र को तलाशने में टीम लगाई गई हैं। मौके पर सीसीटीवी भी दिखवाए जा रहे हैं।

दोस्त भी पुलिस के जवाबों में अटका
छात्र के गायब होने की खबर पर देर शाम को जब पुलिस हरकत में आई तो घटनास्थल का मौका  मुआयना करने के बाद उस दोस्त के घर भी पहुंची, जिसके पास छात्र का घर से जाना बताया जा रहा था। उससे पुलिस ने कई घंटे तक काफी पूछताछ की, मगर वह पुलिस के जवाबों में  अटकता दिखा। कुल मिलाकर वह पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसे लेकर भी पुलिस संशय मन में पाले हुए है कि अगर उसके पास लापता दोस्त आया होता तो वह सही सही जवाब देता। क्यों सही जवाब नहीं दे रहा है। इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस हर स्तर पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें