न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव कलुआ की नगरिया में बृहस्पतिवार की शाम को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत बीमारी के चलते बताई गई है।
उल्लेखनीय है कि गांव कलुआ की नगरिया में मंजू की कहासुनी गांव के लोगों से हो गई थी। जिसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उसी दौरान मंजू को बचाने के लिए जितेंद्र बंजारा (30) पुत्र किशन सिंह व अन्य लोग आए थे। जितेंद्र के परिजनों ने आरोप लगाया था कि जितेंद्र के सिर में दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट मार दी थी।
जिससे उसकी मौत हो गई है। जबकि दूसरे पक्ष के लोग लोगों ने पुलिस को बताया कि इसकी बीमारी के चलते मौत हुई है। पुलिस ने मृतक जितेंद्र के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा दिया था। मुरसान कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि जितेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत बीमारी के चलते हुई है। संवाद