फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः घर से कोचिंग जा रहे छात्र की कार से कुचलकर मौत

विज्ञापन
रोबिन। फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र की मधुवन विहार कॉलोनी में मंगलवार शाम घर से कोचिंग जा रहे बालक की कार से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक प्रधान कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। छात्र अपने घर का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन

बरौला जाफराबाद स्थित मधुवन विहार कॉलोनी निवासी रवि कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। रवि का इकलौता बेटा नौ वर्षीय रोबिन घर के पास ही निजी स्कूल कक्षा तीन का छात्र था। शाम करीब पांच बजे वह घर से कोचिंग के लिए जा रहा था। जैसे ही घर से बाहर निकला तभी वहां से गुजर रही कार की चपेट में आ गया और कार का अगला पहिया उसके ऊपर जा चढ़ा। यह देख चालक कार को छोड़कर भाग गया। कार इलाके के ही एक प्रधान की बतायी गई है। उधर, हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग गंभीर हालत में छात्र को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी सुभाष बाबू ने बताया कि आरोपी कार चालक को तलाशा जा रहा है।
हादसे में घायल ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा
अलीगढ़। थाना विजयगढ़ क्षेत्र के बिलार-हरनोट के बीच दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इलाके के ही खंडवाल गांव निवासी पुष्पेंद्र दो दिन पहले बाइक से घर आ रहे थे। तभी रास्ते मे उनकी बाइक एक सांड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। परिजन वहां से उन्हें रेफर कराकर निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन

हादसे में कैंटर पलटा, छह घायल
थाना मडराक क्षेत्र में मंगलवार को एक कैंटर पलट गया। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। मडराक के ही घासीपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह हरदुआगंज क्षेत्र में तालानगरी में एक फैक्टरी में काम करते हैं। शाम करीब साढ़े सात बजे वह कैंटर में सवार होकर गांव जा रहे थे। जैसे ही वह कस्बा मडराक से कुछ ही दूरी पर पहुंचे तभी कैंटर पलट गया। हादसे में भूपेंद्र के अलावा कैंटर चालक समेत उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें