फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इगलास के प्राथमिक विद्यालय में गर्मी से बेहोश हुआ तीसरी कक्षा का छात्र, स्कूल में मची अफरा-तफरी

Tue, 14 Jul 2026 03:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विद्यालय में पंखे लगे हुए हैं। हालांकि, ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके अतिरिक्त, विद्यालय का इन्वर्टर भी काम नहीं कर रहा है। इस वजह से गर्मी के मौसम में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बेहोश छात्र सुमित कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास के प्राथमिक विद्यालय नगला बंजारा में कक्षा तीन का छात्र सुमित कुमार दोपहर 12:30 बजे पढ़ाई के दौरान अचानक गर्मी के कारण बेहोश हो गया। इस घटना से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। छात्र जगदीश प्रसाद का पुत्र है।

विज्ञापन


विद्यालय के स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई की। सुभाष चंद्र, शिक्षा मित्र मुकेश कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय निधौली की इंचार्ज प्रधानाध्यापक ऋतु गुप्ता, प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा और सुनील गौतम बालक को लेकर तत्काल सीएससी इगलास पहुंचे। वहां उसका उपचार कराया गया। करीब दो घंटे बाद सुमित की बेहोशी दूर हुई। उपचार कर रहे डॉक्टर राहुल गुप्ता ने बताया कि बालक गर्मी के कारण बेहोश हुआ था। उपचार के बाद उसे होश आ गया है।
विज्ञापन

विद्यालय में बिजली की समस्या
विद्यालय में पंखे लगे हुए हैं। हालांकि, ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके अतिरिक्त, विद्यालय का इन्वर्टर भी काम नहीं कर रहा है। इस वजह से गर्मी के मौसम में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पंखे नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों का बयान और सुझाव
खंड शिक्षाधिकारी देवपुरिया ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। देवपुरिया ने सुझाव दिया कि ऐसी स्थिति में छात्रों को छायादार स्थान पर बिठाकर पढ़ाया जाना चाहिए। बालक उपचार के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें