फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांवों के हैं अजीबो-गरीब नाम, नहीं देंगे अब सुनाई, तैयार हो रही ऐसे गांव वाली सूची

Sun, 09 Aug 2026 02:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रदेश भर में कई ऐसे गांव हैं जिनका नाम लेने में लोगों को असहजता होती है या शर्मिंदगी महसूस होती है। अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में भी प्रशासन स्तर पर ऐसे गांवों की व्यापक सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
अजीब नाम वाले गांव - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले की तहसील कोल के गांव ढिंगसोई, गढ़मई, अइसी, खैर तहसील का अंडाला, इगलास का गांव अगोरना, गदुआघंघौली जैसे अजीबो-गरीब नाम अब सुनाई नहीं देंगे। इनके उच्चारण में असहजता को देखते हुए ऐसे गांवों के नाम बदले जाने की तैयारी कर रही है। राजस्व परिषद के विशेष निर्देशों के बाद प्रदेश भर में ऐसे गांवों की पहचान कर सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


प्रदेश भर में कई ऐसे गांव हैं जिनका नाम लेने में लोगों को असहजता होती है या शर्मिंदगी महसूस होती है। अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में भी प्रशासन स्तर पर ऐसे गांवों की व्यापक सूची तैयार की जा रही है। इसमें खासतौर पर उन गांवों को शामिल किया जा रहा है जिनका नाम अनुसूचित जाति की विभिन्न उपजातियों के आधार पर रखा गया है। मंडल स्तर पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त प्रथम अखिलेश यादव के मुताबिक अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के जिला मजिस्ट्रेटों को आधिकारिक पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद के आदेशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में अनुसूचित जाति की विभिन्न उपजातियों के नाम पर रखे गए गांवों के नाम बदलकर उनके स्थान पर उपयुक्त और सामाजिक सौहार्द वाले नाम रखे जाने हैं। इसके लिए प्रत्येक गांव का अलग से औचित्य सहित प्रस्ताव तैयार कर स्पष्ट संस्तुति के साथ शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों से सभी तथ्यों और आंकड़ों को जुटाने के बाद इन प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके आधार पर शासन स्तर से गांवों के नाम बदलने की औपचारिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, तैयार की जा रही रिपोर्ट में कई बिंदुओं पर गहन जानकारी जुटाई जा रही है। इनमें गांव का वर्तमान नाम और उसके नामकरण का मूल आधार। स्थानीय स्तर पर उस नाम को लेकर क्या स्थिति या सामाजिक प्रभाव है। यदि स्थानीय स्तर पर कोई वैकल्पिक या नया नाम सुझाया गया है, तो उसका विवरण आदि शामिल है।

ये भी नाम हैं जिले के गांवों के
सड़ा, गडमई, नौहरी, पेंड्रा, गदा खेड़ा, गिदौरा, हररामपुर, जटवार, मुमरेजी, नगला फटोला, नगला जंगली, नगला जोतू, चौधाना, पखोदना, भुडांसी, भगौसा, छछेरी, चमरोला, चिरकुला, दुभिया, घासीपुर, हयातपुर, मादरखेड़ा, मैंमडी,पडकी, पडका, टुआमई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें