गुलवीर के गांव में स्टेडियम के लिए देंगे एक करोड़ : ऋषिपाल
ऋषिपाल सिंह का कहना है कि वह गुलवीर सिंह के साथ हैं। पूर्व में पदक जीतने पर उनके गांव में सड़क, उनके नाम से द्वार बनवाया। क्षेत्र का होने के नाते पाली के स्टेडियम का नाम गुलवीर के नाम पर कराना तय किया है। गुलवीर सिंह, उनका परिवार या ग्रामीण अपने गांव में स्टेडियम बनवाते हैं तो मैं अपनी निधि से उसमें एक करोड़ रुपये दूंगा। चाहे तो आधी रकम 2026 की निधि में ले लें और बाकी 2027 की निधि में ले लें।
न इस विषय पर गुलवीर सिंह या उनके परिवार के किसी सदस्य से कोई विवादित बात हुई है। उनका कहना है कि हमारा मकसद कतई ऐसा नहीं कि गुलवीर के गांव में स्टेडियम न बने। वे उनके गांव में स्टेडियम बनवाने के साथ हर संभव मदद करेंगे। जहां गुलवीर कहेंगे, वहां साथ खड़े होंगे। पर इस स्टेडियम को उनके गांव से जोड़कर गलत सियासत हो रही है।
हम तो सिर्फ गांव में चाहते स्टेडियम : माेनू
गुलवीर सिंह के भाई मोनू का कहना है कि हम और हमारा भाई गुलवीर सिंह सिर्फ इतना चाहते हैं कि गुलवीर सिंह के नाम का पत्थर लगा स्टेडियम हमारे गांव में ही बने। काफी जमीन गांव में है। दूसरे किसी गांव के स्टेडियम को गुलवीर सिंह का नाम न दिया जाए। यही बात गुलवीर सिंह ने एमएलसी से कही है। बाकी किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।