फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदपा प्रकरणः बेटी पहली बार में नहीं बता पाई दास्तान, दूसरी बार में पूरे हुए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
14 सितंबर को हाथरस के चंदपा क्षेत्र में अनुसूचित जाति की बिटिया संग सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। 19 सितंबर को विवेचक जब उसके बयान दर्ज करने पहुंचे तो वह इस कदर दहशत और बेहोशी की हालत में थी कि अपने साथ हुई घटना की दास्तां बया नहीं कर सकी। 22 सितंबर को विवेचक ने दोबारा जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बयान दर्ज किए। तब वह अपने साथ हुई दरिंदगी को बमुश्किल बयां कर सकी। उसके बाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

इस तथ्य को खुद विवेचक/सीओ ने अपने उच्चाधिकारियों को भेजी दो पेज की रिपोर्ट में उजागर किया है। चंदपा क्षेत्र में हुई इस घटना की विवेचना सीओ सादाबाद स्तर से की जा रही है। उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट भेजी है, जिसमें घटना के बाद विवेचना में अब तक क्या क्या किया गया। इस बात की जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 सितंबर की घटना के बाद बेटी को जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया था। उसकी जीभ कटी थी और गर्दन भी टूटी थी। इस पर उसके बयान दर्ज करने 19 सितंबर को कार्यवाहक सीओ सादाबाद महिला आरक्षियों संग आए तो पीड़िता की हालत बहुत ठीक नहीं थी। बिटिया इशारों इशारों में खुद पर हमले और दरिंदगी की बातें ही बता सकी। जिस पर हमले के साथ-साथ 20 सितंबर को छेड़खानी की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन

फिर मौजूदा सीओ सादाबाद मामले में 21 सितंबर को बयान दर्ज करने पहुंचे तो उस समय भी परिवार ने बता दिया कि अभी बिटिया की हालत ठीक नहीं है। इस पर सीओ 22 सितंबर को फिर महिला आरक्षी संग पहुंचे, तब बेटी ने इशारों इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां किया। तब जाकर मुकदमे में दुष्कर्म की धाराओं की बढ़ोत्तरी कर चारों आरोपियों को जेल भेजा गया।
सोशल मीडिया पर पुलिस छेड़े है जवाबी वार
हाथरस कांड को लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी की जा रही हैं। इसके बाद से पुलिस भी जवाबी वार छेड़े है। हाथरस जिला पुलिस से लेकर आईजी रेंज तक अपने विभिन्न सोशल मीडिया एकाउंट्स की मदद से पोस्ट कर यह जानकारी दे रहे हैं कि इस मामले में चारों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। बिटिया के बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जा चुकी है। परिवार की सुरक्षा से लेकर हर तरह की मदद का पुलिस ध्यान रखे हुए है। आगे भी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें