फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पांच साल तक के बच्चों का नौ जनवरी से विशेष टीकाकरण, मीजिल्स-रूबेला के उन्मूलन पर पखवाड़ा

Thu, 05 Jan 2023 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में विशेष टीकाकरण पखवाड़ा के तहत पांच वर्ष आयु तक के नियमित टीकाकरण से छूटे हुए लगभग 40 हजार बच्चों का टीकाकरण 9 से 20 जनवरी तक किया जाएगा। इन बच्चों को बीसीजी, पेंटाक्लोन, आईपीबी, एफआईपीबी, रोटा वायरस, पीसीबी, एमआर की वैक्सीन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विशेष टीकाकरण पखवाड़ा पर बैठक करते सीडीओ अंकित खण्डेलवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीजिल्स-रूबेला उन्मूलन के तहत विशेष टीकाकरण पखवाड़ा नौ से 20 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। अलीगढ़ में विशेष टीकाकरण पखवाड़ा के तहत पांच वर्ष आयु तक के नियमित टीकाकरण से छूटे हुए लगभग 40 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इन बच्चों को बीसीजी, पेंटाक्लोन, आईपीबी, एफआईपीबी, रोटा वायरस, पीसीबी, एमआर की वैक्सीन लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


नौ जनवरी से आयोजित होने वाले विशेष टीकाकरण के लिये गांव-गांव, घरों का सर्वे कर छूटे हुए बच्चों का चिन्हांकन कर लिया गया है। एएनएम द्वारा विभागीय समन्वय स्थापित कर विशेष सत्र संचालित करते हुए विशेष टीकाकरण पखवाड़ा चलाया जाएगा। 

सीडीओ अंकित खण्डेवाल नौ जनवरी से शुरू हो रहे विशेष टीकाकरण पखवाड़ा के लिये स्वास्थ्य, शिक्षा, सूचना, पंचायतीराज, बाल विकास, आपूर्ति एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्लेग और पोलियो की भांति मीजिल्स-रूबेला को वर्ष के अंत तक समूल नष्ट करने के लिये नौ जनवरी से 20 जनवरी तक विशेष टीकाकरण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। सभी एमओआईसी तैयार माइक्रो प्लानिंग के तहत छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करें। 
विज्ञापन


सीडीओ ने सीएमओ, एसीएमओ एवं डब्लूएचओ अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे स्वाथ्य केन्द्र जहां एमओआईसी की तैनाती नहीं है विशेष निगरानी की जाए। नियमित टीकाकरण में लोधा, इगलास, बिजौली की स्थिति काफी असंतोषजनक है। मण्डल के अन्य जिलों से भी अलीगढ़ की स्थिति काफी पीछे पाये जाने पर सीडीओ द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।

सीडीओ ने आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वितरण, यशोदा कार्यक्रम के तहत चिन्हित बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराये जाने के साथ ही वैक्सीन प्राप्त होते हुए कोविड वैक्सीनेशन प्रारम्भ करने के बारे में निर्देश दिये।

सीएमओ डा0 नीरज त्यागी ने बताया कि टीकाकरण करने से बच्चों में होने वाले संक्रामक रोगों की संभावनाओं को न्यून करना है, इसके अलावा जब प्रतिरक्षण की संख्या बढ़ जाती है तो समुदाय में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा कम हो जाता है। सप्ताह के सभी सात दिनों में जिला अस्पताल, सीएचसी, ग्रामीण एवं शहरी पीएचसी पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें