फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रसोई गैस किल्लत पर सपाइयों ने बाइपास किया जाम

विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे पर घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
रसोई गैस की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को क्वार्सी-एटा चुंगी बाईपास पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच सड़क पर जाम लग गया। इस बीच पदाधिकारियों ने एसीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि गैस गोदाम के बाहर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही हैं। घंटों खड़े होकर लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष डॉ. बादशाह खान ने कहा कि कुछ लोग ऊंचे दामों पर सिलिंडर बेंच रहे हैं। इस दौरान डॉ. रक्षपाल सिंह, अश्वनी शर्मा, अशोक यादव, डॉ. कृपाल सिंह यादव, पूजा गौतम, पप्पू प्रधान, ललित कांत, महानगर अध्यक्ष आरती सिंह, शान मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें