पीएमश्री विद्यालय एलमपुर में वार्षिक परीक्षा देते परीक्षार्थी। स्वयं
- फोटो : samvad
बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित जिले के 2115 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन 95 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सुबह से ही परीक्षा को लेकर चहल-पहल दिखाई दी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से 2:30 तक हुई। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक हुई। कक्षा दो से पांच तक 50 प्रतिशत लिखित और 50 प्रतिशत मौखिक परीक्षा हुई, जबकि कक्षा चार और पांच में 70 प्रतिशत लिखित और 30 प्रतिशत मौखिक परीक्षा हुई। परिणाम 30 मार्च तक घोषित किया जाएगा। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों में परीक्षा में शत प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति के लिए निर्देश दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड : आज पहुंचेंगी 3.50 लाख कॉपियां
अलीगढ़। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की 3.50 लाख कॉपियां मूल्यांकन के लिए मंगलवार शाम तक पहुंचेंगी। जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज और एसएमबी इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियां मूल्यांकित होंगी, जबकि डीएवी इंटर कॉलेज और रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियाें का मूल्यांकन होगा। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि मूल्यांकन के लिए एक हजार परीक्षक लगाए गए हैं। ब्यूरो