फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो कल आएंगे डीपीएस

Wed, 17 Feb 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। आगरा रोड स्थित डीपीएस में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव गुरुवार को आएंगे। इसके लिए तैयारियोें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस मौके पर आयोजित समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा व विद्यालय के कुछ विद्यार्थियों को मुलायम सिंह यादव पुरस्कृत भी करेंगे। देश-विदेश से जैन समाज के हजारों लोग इनका सम्मान करने के लिए वहां आएंगे। 
विज्ञापन

डीपीएस की सीनियर शाखा में 18 फ रवरी को सुबह 11 बजे से समारोह का शुभारंभ हो जाएगा। स्वागतगान के साथ ही उनका सम्मान समारोह होगा। विद्यालय की ओर से नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति भी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मंगलायतन विश्वविद्यालय व डीपीएस के होनहार विद्यार्थियों को यादव  के कर कमलों से गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा सोलर बाइक की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। समारोह को अंतर्राष्ट्रीय रूप प्रदान किया गया है। बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने जैन समाज को उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम अल्पसंख्यक स्वरूप प्रदान किया था व केंद्रीय स्तर पर इसमें अहम भूमिका भी निभाई थी। विद्यालय की प्रिंसिपल पल्लवी उपाध्याय ने बताया कि सुबह 11 बजे मुलायम सिंह यादव तीर्थधाम मंगलायतन के हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से उन्हें पूरे प्रोटोकॉल के साथ डीपीएस के खेल मैदान पर सजे मंच तक लाया जाएगा। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अलीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल का जायजा ले चुके हैं। सभी विभाग अपने काम को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें