फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पीएम-सीएम का पुतला फूंकने में गिरफ्तार सपा नेता रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव में धांधली के विरोध में बृहस्पतिवार को तहसील कोल पर धरना प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में गिरफ्तार किए गए समाजवादी पार्टी के सात नेताओं को शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजवीर सिंह, अमरपाल सिंह, ठाकुर आदित्य जुनूनी, हृदयेश यादव, ललित सिंह, अरविंद यादव, जेसीबी चालक सलमान को शांति भंग के आरोप में जेल भेजा गया था। इनको 20-20 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा किया गया है। जमानती प्रक्रिया के लिए शुक्रवार सुबह से ही जिलाध्यक्ष गिरीश यादव जिला, महासचिव मुकेश माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, महासचिव मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र यादव, समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सालिम, पूर्व जिला महासचिव कुमार बहादुर बघेल आदि प्रयास कर रहे थे।
सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। शांति भंग में समाजवादी पार्टी के नेताओं को जेल भेजा गया। इस प्रावधान में उनकी जमानत कल हो जानी चाहिए थी। लेकिन उत्पीड़न के मकसद से जमानत की प्रक्रिया में विलंब किया गया। इसके चलते वह एक दिन बाद रिहा हुए। यह जानबूझकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें