फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के लिए एसओपी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर एसओपी (स्टैंडर्ड ऑफ आपरेशन) जारी कर दिया गया है। इसके बाद अब यहां बिना चेकिंग के न तो विमान या हेलिकॉप्टर उतर सकेंगे और न ही उड़ान भर सकेंगे। विशेष रूप से क्रास कंट्री से आने एवं जाने वाले निजी विमानों की निगरानी होगी। मंगलवार से लागू होने वाली इस व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट व नागरिक उड्डयन विभाग के एक कर्मचारी को तैनात कर दिया गया है। स्कैनर मशीन, डीएफएमडी एवं एचएफएमडी के साथ मैनुअल चेकिंग की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा हो चुकी है। अलीगढ़ में पहले चरण में दस फरवरी को मतदान है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 14 जनवरी से आरंभ होने जा रही है। इसकी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके साथ ही धनीपुर मिनी हवाई अड्डे पर भी चुनाव को प्रभावित करने वाले नकदी, हथियार, प्रचार सामग्री समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री या वस्तु के आवागमन पर रोक लगाने के लिए यहां एसओपी जारी कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि एसओपी जारी होने के बाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले निजी कंपनियों के विमानों व हेलिकॉप्टरों के उतरने एवं उड़ान भरने से पहले चेकिंग कराई जाएगी। विशेष रूप से क्रास कंट्री यानी दूसरे प्रदेशों के लिए उड़ान भरने वाले एवं वहां से आने वाले विमान या हेलिकॉप्टर चेक कराए जाएंगे। इसके लिए सीडीपीओ नगर अनिल दत्रात्रेय को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इनके साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय के कर्मचारी संजीव सक्सेना की भी ड्यूटी लगाई गई है।
स्कैनर समेत अन्य संयंत्र स्थापित
अलीगढ़। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि चेकिंग के लिए एयरपोर्ट पर डीएफएमडी लगा दिया गया है। यहां तैनात पुलिस कर्मियों को एचएफएमडी भी दिए गए हैं। इसके अलावा आपत्तिजनक सामान की चेकिंग के लिए स्कैनर मशीन की भी व्यवस्था की गई है। मैनुअल चेकिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

तीन कंपनियां हैं सक्रिय
अलीगढ़। धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर वर्तमान में तीन फ्लाइंग क्लब कंपनियां सक्रिय हैं। इनमें पायोनियर, एंबीशन एवं चेतक शामिल हैं। हर कंपनी के पास दो-दो विमान एवं कुछ हेलिकॉप्टर मौजूद हैं। हालांकि इनका काम मात्र प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित करना है, लेकिन इन कंपनियों के विमान आदि विशेष परिस्थितियों में दूसरे राज्यों का भी सफर तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें