फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में निष्पक्ष भूमिका अदा करें कर्मचारी-अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की जिम्मेदारी है। डीएम सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रिटर्निंग ऑफिसर व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग से निर्गत गाइड लाइंस एवं आरओ हैंडबुक का अच्छे से अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गलती होने की गुंजाइश न रहे। उन्होंने समझाया कि गलत सही का निर्णय तभी हो सकता है कि जब आप आरओ हैंडबुक का अच्छे से अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में चुनाव होना है इसलिए सभी अधिकारियों का नैतिक दायित्व है कि वे अपने कार्यों का पूरी निष्पक्षता व ईमानदारी से पालन करें। जिससे चुनाव आयोग की मंशा पूरी हो सके। आरओ व एआरओ प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने सर्विस वोटर्स, 80 प्लस वोटर्स, दिव्यांगजन वोटर्स, कोविड संक्रमित वोटर्स एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े वोटर्स के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रत्याशी ऑनलाइन करा सकते हैं नामांकन
अलीगढ़। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रवीण कुमार ने सोमवार को इनकोर पोर्टल के संचालन के संबंध में सभी आरओ एवं एआरओ को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इनकोर पोर्टल के माध्यम से प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। जमानत राशि जमा कर सकते हैं। इनकोर पोर्टल को कंप्यूटर के माध्यम से संचालित किया जा सकता है। इसमें प्रत्याशी, स्क्रूटनी, इलेक्शन परमीशन, वोटर टर्नआउट, इंडेक्स कार्ड, नामांकन, एफिडेविट पोर्टल, मतगणना आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी आरओ-एआरओ से कहा है कि वे नियमित रूप से निर्वाचन से संबंधित प्रपत्रों को पोर्टल पर अपलोड करते रहें। संवाद
विज्ञापन

सी-विजिल एप पर करें चुनाव से जुड़ी शिकायत
अलीगढ़। चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन या किसी प्रकार की असुविधा व शिकायत चुनाव आयोग के सी- विजिल एप पर की जा सकती है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि साक्ष्य के तौर पर वीडियो, फोटो आदि भी अपलोड किया जा सकता है। आचार संहिता के उल्लंघन पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल फोन पर एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। शिकायत मिलते ही तत्काल उस पर एक्शन लिया जाएगा। संवाद
सभी कार्मिकों को लगवाई जाए बूस्टर डोज : सीडीओ
अलीगढ़। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि पहले चरण में जनपद में 10 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी कार्मिकों को कोविड से सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए प्रतिरक्षित अवश्य करा लें। जनसामान्य सुरक्षा के लिए जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर बूस्टर डोज लगाई जा रही है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है वे तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय समीक्षा कर निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को बूस्टर डोज लगवाना सुनिश्चित करें। संवाद
मास्टर ट्रेनर को कल दिया जाएगा प्रशिक्षण
अलीगढ़। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने कहा है कि विधान सभा चुनाव में मास्टर ट्रेनर को बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के ऊपर सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय एवं धर्म समाज महाविद्यालय के चिन्हित प्रवक्ताओं को ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें धर्म समाज महाविद्यालय के प्रवक्ताओं को पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे तक एवं श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के प्रवक्ताओं को दोपहर एक बजे से दो बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें