खेत से घर पहुंचने के बाद बनीसिंह और आरोपी के बीच फिर से कहासुनी हुई थी। बेटा किशनपाल पिता के साथ गाली गलौज कर रहा था। उन्होंने उसे रोका और कहा कि गाली क्यों दे रहा है। लेकिन वह नहीं माना तो वह बोले इसे घर से निकाल दो। जिस पर आरोपी ने कहा कि तुम मुझें क्या निकालोगे, मैं ही तुम्हे मार देता हूं। इसके बाद उसने गोली मार दी और फरार हो गया। हालांकि खेत में किस बात को लेकर कहासुनी हुई थी, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।
मीट फैक्टरी बवाल में जेल गया था पूर्व सैनिक
आरोपी किशनपाल सेना में नौकरी करता था और वर्ष 2014 में वह छुट्टी आया हुआ था। इस दौरान गांव ल्हौसरा में एक मीट प्लांट के निर्माण पर विवाद बवाल हो गया था। ग्रामीण इसके निर्माण का विरोध कर रहे थे। इस मामले में किशनपाल भी जेल गया था। शनिवार को इस मुकदमे की तारीख थी। तारीख के बाद वह पहले घर गया और फिर खेत में पहुंचा, जहां पिता से झगड़ने लगा था।