फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रुपयों के लिए ससुरालियों ने किया तंग तो दामाद ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क के डोरी नगर इलाके में युवक की फंदे से झूलकर आत्महत्या के मामले में ससुर सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृत युवक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे ने पत्नी की बीमारी व ससुरालियों द्वारा किए गए उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन



रिपोर्ट कराते हुए पिता मोहनलाल ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे दीपक की शादी 2011 में कासगंज के भुबती की नीलम संग हुई थी। दंपती पर एक बच्ची खुद की हुई, जबकि एक बच्ची को गोद लिया गया। इसी बीच नीलम की दोनों किडनी खराब हो गईं। दीपक अपनी पत्नी के इलाज में लगा रहा। मकान गिरवी रखने के साथ-साथ जमीन बेच दी। बाद में वह कर्ज में डूब गया।


इस बीच कुछ दिन पहले नीलम के पिता उसे इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां ससुर मदनलाल, साले दिनेश व अवधेश के कहने पर दीपक फिर से 70 हजार रुपया कर्ज लेकर पहुंचा, लेकिन वहां उसे पीटकर वह रुपये छीन लिए और एक लाख रुपये मांगे गए। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परमार के अनुसार मामले में ससुर व दो सालों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने संबंधी रिपोर्ट कराई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें