फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पिता की हत्या का आरोपी बेटा भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव दिलालपुर में संपत्ति विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को हुए इस सनसनीखेज मामले में आरोपी संजू ने अपनी पत्नी नीतू के साथ मिलकर पिता उदय सिंह के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के बड़े बेटे महीपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर संजू को थाने के गेट के सामने स्थित आंबेडकर पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, जहां श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे महीपाल सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें