फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए फौजी की गोली लगने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम

Tue, 10 Sep 2019 05:45 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
शव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राजस्थान के बाड़मेर में सेना में तैनात फौजी की यहां सासनी गेट के आरकेपुरम स्थित अपने घर पर गोली लगने से मौत हो गई। दुर्घटना सोमवार देर शाम घर में ही लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते समय हुई। दुर्घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, आनन-फानन परिजन फौजी को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला ने की छह साल के मासूम बेटी की हत्या, गिरफ्तार, पुलिस ने कहा मानसिक रूप से है बीमार

मूल रूप से मडराक के गांव शाहपुर निवासी सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने आरकेपुरम में भी अपना मकान बना रखा है। उनका छोटा बेटा गांव का प्रधान है और बड़ा बेटा संदीप सिंह (35) सेना में था। संदीप की पत्नी पूनम और बेटा और बेटी बाबा संग यहां आरकेपुरम वाले घर पर ही रहते हैं। 
विज्ञापन


संदीप इसी चार सितंबर को छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। परिजनों के अनुसार वाकया सोमवार शाम 6-7 बजे के मध्य का है, जब संदीप अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहा था, तभी अचानक चली गोली उसके कान के पास जा धंसी। 

फायर की आवाज पर परिजन हक्के-बक्के रह गए और तत्काल उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ ही देर के इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के जरिए मिली सूचना पर सासनी गेट पुलिस पहले मेडिकल कॉलेज और फिर घर पहुंची। 

शव को मोरचरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी बुला ली। इंस्पेक्टर सासनी गेट जावेद खां के अनुसार पत्नी पूनम की ओर से यह तहरीर दी गई है कि सफाई के दौरान चली गोली से मौत हुई है। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


इधर, परिवार में कोहराम के हालात हैं। देर रात समाचार लिखे जाने तक घर पर लोगों का मजमा लगा हुआ था। सीओ प्रथम विशाल पांडेय के अनुसार अब तक की जांच या परिजनों से बातचीत में अन्य तरह का कोई अंदेशा सामने नहीं आया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें