फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अनलॉक करते समय चली गोली, सिर में लगने से एसओजी सिपाही की मौत, दरोगा घायल

Thu, 18 Jul 2024 09:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोकशी के आरोपियों की तलाश में थाना  गांधीपार्क, गभाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम गभाना में दबिश देने गई थी। वहां उप निरीक्षक मजहर हसन की पिस्टल फंस गई, जिसे दूसरे उप निरीक्षक राजीव कुमार ने अनलॉक करने का प्रयास किया। तभी  पिस्टल से चली गोली एसओजी हेड कांस्टेबल याकूब के सिर में जा लगी।
विज्ञापन
मृतक एसओजी सिपाही याकूूूूूब और घायल दरोगा राजीव कुमार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोकशी के आरोपियों की तलाश में दबिश के दौरान पिस्टल अनलॉक करते समय गोली चल गई। सिर में गोली लगने से एसओजी सिपाही की मौत हो गई और एक दरोगा घायल हो गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गोकशी के आरोपियों की तलाश में थाना  गांधीपार्क, गभाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम गभाना में दबिश देने गई थी। वहां पर उप निरीक्षक मजहर हसन की पिस्टल फंस गई, जिसे दूसरे उप निरीक्षक राजीव कुमार ने अनलॉक करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी  पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो राजीव कुमार के पेट में लगते हुए पास में खड़े एसओजी हेड कांस्टेबल याकूब के सिर में जा लगी। दोनों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने याकूब को मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक राजीव कुमार का उपचार चल रहा है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें