फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पाकिस्तान व इमरान खान के मुर्दाबाद के लगाए नारे

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते शिया समुदाय के लोग। विज्ञप्ति। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सोमवार को कलेक्ट्रेट पर शिया समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान, आतंकवाद और इमरान खान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों का कहना है कि पिछले दिनों पाकिस्तान के पेशावर के कूचा रिसालदार पुरी की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमले में कई लोग मारे गए थे।
विज्ञापन

मुंसिफ हुसैन आबिदी ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय का उत्पीड़न हो रहा है। पाकिस्तान में एक तरफ कहा जाता है कि वह नमाज नहीं पढ़ते तो दूसरी तरफ उन्हीं की मस्जिद में आत्मघाती हमला होता है, जिसमें बेकसूर शिया समुदाय के लोग मारे जाते हैं। शिया समुदाय के लोगों को सुरक्षा मुहैया करायी जाए। इस दौरान पाकिस्तान दूतावास को संबोधित ज्ञापन विदेश मंत्री व डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर डॉ. शुजात हुसैन, जाहिद हुसैन रिजवी, नवेद अब्बास, शबाब हैदर, गुलाम रजा, अरशद कनवी, शाहिद हुसैन, अजीम हुसैन, इकराम जाफरी, सिब्ते आलम, हमजा, अब्दुल वाहिद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें