फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महाबोधि समेत छह ट्रेनें निरस्त, सात घंटे देरी से पहुंची गरीब रथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों के संचालन में हो रही देरी व प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने बुधवार को महाबोधि समेत छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया। जबकि गरीब रथ सात, स्वतंत्रता सेनानी दो व टूंडला-अलीगढ़ पैसेंजर एक घंटा की देरी से अलीगढ़ पहुंचीं।
विज्ञापन




बुधवार को महाबोधी, गया-नई दिल्ली, भागलपुर-नई दिल्ली, आनंद विहार ट.-मधुपुर, नई दिल्ली-गया, अलीगढ़-कानपुर मेमू समेत छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इसके चलते यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मजबूरी में उन्हें अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।



प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। बुधवार को कुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंचने पर यात्रियों में उसमें सवार होने के लिए मारा-मारी देखने को मिली।
विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेले को लेकर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रयागराज मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें