एएमयू में कैंपस प्लेसमेंट में इंटेलीपैट, रहमानी 30 और ईटीजी रिसर्च ने छह छात्रों का चयन किया है। इन्हें कादमिक सलाहकार, विकास सहयोगी और फील्ड सहयोगी पद दिया गया है।
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संकाय के छह छात्रों का इंटेलीपैट, रहमानी 30 और ईटीजी रिसर्च में अकादमिक सलाहकार, विकास सहयोगी और फील्ड सहयोगी पद के लिए चयन हो गया है।
विज्ञापन
इंटेलीपैट, रहमानी 30 और ईटीजी रिसर्च ने एएमयू के छह छात्रों का चयन किया है। एएमयू के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी साद हमीद ने बताया कि एमएससी गणित के छात्र नूर कुतुबक का रहमानी 30, बीटेक के मतीन अहमद का रहमानी 30, एमबीए के मिस्बाह उद्दीन अहमद फिरोज का इंटेलिपेट, एमएसडब्ल्यू छात्र मोहम्मद सईद अख्तर का ईटीजी रिसर्च, एमएसडब्ल्यू के छात्र शेख सफवान शायान का ईटीजी रिसर्च और एमएसडब्ल्यू के छात्र अली कुम्मी का ईटीजी रिसर्च के लिए चयन किया गया है।