कोरोना वायरस से 6 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 4 कलाई हरदुआगंज के हैं। 4 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 36 है। अब तक 11287 संक्रमित एवं 11195 स्वस्थ हो चुके हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। लक्षण के आधार पर संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एवं होम आइसोलेट किया जाएगा।
परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। चंद रोज पहले दुबई से लौटे व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। यहां आरटीपीसीआर जांच में वह संक्रमण मुक्त पाया गया। एक निजी लैब से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद युवक को पं. दीनदयाल में भर्ती कराया गया था।