फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने तलब किए आठ शिक्षक

Sat, 07 Nov 2015 02:00 AM IST
नासिर हुसैन /अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। एसआईटी के नोटिस से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। एसआईटी ने जिले के आठ शिक्षकों को नोटिस भेजा है। सभी शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात हैं। हाल ही में एसआईटी ने बीएड के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। सुनवाई के लिए शिक्षकों को लखनऊ तलब किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2005-06 का बीएड फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई हैं। एसआईटी ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसआईटी के शिकंजे में बेसिक शिक्षा विभाग के दर्जनों शिक्षक भी हैं। दो दिन पहले ही एसआईटी ने आठ शिक्षकों को नोटिस भेजा है।
नोटिस की मानें तो 17 नवंबर को शिक्षकों को लखनऊ बुलाया गया है। शिक्षकों से सभी दस्तावेज भी मंागे गए हैं। यह वो दस्तावेज हैं जिनके आधार पर शिक्षकों ने नौकरी हासिल की है। नोटिस इंस्पेक्टर एसआईटी ने जारी किया है। कार्रवाई की गोपनीयता और गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डाक से नोटिस भेजने के बजाए एसआईटी ने सीधे पत्रवाहक के माध्यम से नोटिस भेजे हैं। 
विज्ञापन

इनको मिला नोटिस- देवेंद्र कुमार पुत्र भगवती प्रसाद, चंडौस ब्लॉक- गीता पुत्री उदयराम, ब्लॉक चंडौस- मनोज कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह, ब्लॉक गोंडा- सुनीता शर्मा पुत्री गौरीशंकर शर्मा, ब्लॉक खैर- रेखा लवानियां पुत्री विजेंद्र सिंह, ब्लॉक लोधा- चित्रा पुत्री रविंद्र बाबू, ब्लॉक लोधा- सुभाष चंद्र पुत्र भरत सिंह, ब्लॉक बिजौली- गरिमा रानी पुत्री रविंद्र बाबू
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें