फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन जब्त करने पहुंची नगर निगम टीम का घेराव

विज्ञापन
पॉलीथीन की चैकिंग अभियान के दौरान हुई नोकझोक के बाद लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जयगंज बाजार में पॉलिथीन बिक्री की सूचना पर उसे जब्त करने गई नगर निगम की टीम को व्यापारियों के जबरदस्त विरोध के कारण बिना कार्रवाई के ही लौटना पड़ा। टीम को व्यापारियों ने घेर लिया और उत्पीड़न का आरोप लगाया। टीम ने जाने से पहले वहां व्यापारियों की कुछ पॉलिथीन में आग लगा दी। आग बुझाने में एक व्यापारी का हाथ भी झुलस गया। घटना के संबंध में नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर ने थाना सासनी गेट में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

जयगंज के सब्जी बाजार में सोमवार को नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर रामजी लाल अपनी टीम व पुलिस बल के साथ पॉलिथीन जब्त करने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने कार्रवाई शुरू की, उनका विरोध शुरू हो गया। किराना व्यापारी राधेश्याम, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम की टीम बाजार में आई और ढकेल, सब्जी वालों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। जबकि किसी के पास 100 ग्राम तो किसी के पास 50 ग्राम पॉलिथीन थी, वह भी पुरानी खरीदी हुई। पैसे नहीं देने पर इनके चालान काटने की धमकी दी गई।
आरोप लगाया कि किसी किसी सब्जी वाले से तो उसकी बोरी के नीचे से पैसे भी निकाल लिए गए। नगर निगम की टीम उनकी दुकानों में भी घुस गई। टीम ने दुकानदारों को 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोकने की चेतावनी दी। इससे दुकानदार गुस्से में आ गए और इकट्ठा होने लगे। व्यापारियों की संख्या बढ़ते देख नगर निगम की टीम के हाथ-पैर फूल गए। आरोप है कि टीम ने वापस जाने से पहले व्यापारी देवेंद्र कुमार की दुकान के सामने कुछ पॉलिथीन में आग ेलगा दी। आग का धुआं दुकान में भरने लगा। आग को बुझाने में देवेंद्र कुमार का हाथ झुलस गया। नगर निगम की इस तरह की कार्रवाई ेको लेकर व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने खुद ही पॉलिथीन में आग लगाई : नगर निगम
अलीगढ़। नगर निगम के कर अधीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों का आरोप गलत है। सेनेटरी इंस्पेक्टर से अभद्रता की गई। शोरगुल मचाकर आसपास के व्यापारियों को इकट्ठा कर लिया गया। नगर निगम की टीम पॉलिथीन जब्त न कर ले, इससे पहले खुद ही उसमें आग लगा दी गई। अब थाने में तहरीर दे दी गई है।
महावीर गंज प्रकरण में व्यापारी ने माफी मांगी
महावीर गंज में कुछ दिन पहले नगर निगम के निरीक्षक से अभद्रता करने वाले पॉलिथीन विक्रेता के माफी मांगने के बाद विक्रेता के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस ली गई है। महावीर गंज निवासी दुकानदार राजीव कुमार ने नगर निगम को लिखित पत्र देकर कहा कि 8 नवंबर की दोपहर एक बजे दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन का स्टाक पाए जाने पर जुर्माना किया जा रहा था। उसी समय मेरे द्वारा गलत शब्द कहे और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। साथ ही धक्कामुक्की करते हुए अभद्रता की गई। वह माफी मांगते हैं। साथ ही जो जुर्माना नगर निगम ने किया है, वह उसको अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें