फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण कर बच्चों ने फोड़ी मटकी

विज्ञापन
मटकी फोड़ लीला का मंचन करते बच्चे। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण कर बच्चों ने मटकी फोड़ी।
विज्ञापन

नारायणी इंटरनेशनल स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। हांडी फोड़ प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर निदेशिका पारुल जिंदल, प्रिंसिपल डॉ. सरिता माथुर, खुशबू, छाया, प्रेरणा, प्रिया, विक्की आदि मौजूद रहे।
हरि विलास नगर स्थित स्पर्श पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक तपेश पंवार, प्रिंसिपल शशि पंवार, शिक्षिका अंजू कौशिक, नीतू सिंह, शिवानी यादव, अनीता सिंह, रश्मि, यतिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैर रोड में श्रीकृष्ण रूपसज्जा प्रतियोगिता हुई। इसमें वंश, विश्वास प्रथम, वैष्णवी गुप्ता द्वितीय व काव्या तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में कृष्णा गुप्ता, रुचि गोठवाल, सुमित गोटे वालों रहे। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. सूर्य प्रकाश, इंदु, मीनाक्षी शर्मा, पूजा पाराशर, नीलम भारद्वाज, छाया, आभा सिंह, प्राची तिवारी, अलकाश शर्मा, रेखा पाठक, पूनम कौशिक, सुनील शर्मा मौजूद रहे।
आईआईएमटी में बीएड विभाग के तहत डीएलएड संकाय में कलश साज सज्जा में अर्पित कुमार प्रथम, पूजा दिवाकर द्वितीय, शिवानी, मुनेश तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार रूपल को मिला। मुरली सज्जा में दिव्या शर्मा प्रथम, रंजना कश्यप द्वितीय, सुरभी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्ड सज्जा में हेमलता प्रथम, रंजना कश्यप द्वितीय, शिवानी वार्ष्णेय तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में कलश सज्जा में पारुल गौड़ प्रथम, सोनू व प्रीति द्वितीय, विशाल तृतीय पुरस्कार मिला। मुरली सज्जा में सोनू शर्मा प्रथम, कृति माहेश्वरी द्वितीय, रक्षा सहाय तृतीय, मोनिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्ड सज्जा में पारुल गौड़ प्रथम, खुशबू द्वितीय, कृति तृतीय स्थान पर रहीं।
सासनीगेट पंचनगरी स्थित वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल में श्रीकृष्ण स्वरूप धारण कर बच्चों ने मटकी फोड़ी। इस अवसर प्रधानाचार्य पूनम भारद्वाज, उप्रधानाचार्य शालिनी भारद्वाज, अमित पंडित, प्रियंका, रेशू, प्रीति, चंचल राठी, प्रगति, मेघना, पारुल, रुचि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मदर्स टच प्लेवे स्कूल में कृष्ण के स्वरूप ने सबको मोह लिया। हाथों में राधा स्वरूप बच्चियां मटकियां लिए हुए थीं। प्रिंसिपल आरती मित्तल ने भजन गाए। श्रीकृष्ण को झूला झुलाया।
सेंट मैरी पब्लिक स्कूल में स्कूल के डायरेक्टर प्रेम कुमार बघेल ने बच्चों को श्रीकृष्ण की लीलाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें