फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जनवरी से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएगी नुमाइश 

Sat, 04 Nov 2017 02:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
20 जनवरी से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएगी नुमाइश  - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी 20 जनवरी से नौ फरवरी तक नुमाइश मैदान में आयोजित की जाएगी। नुमाइश कमेटी ने इसके लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए कमेटियों का गठन कर लिया है। इस बार 25 वर्ष तक के साहित्यकार एवं लेखन के क्षेत्र में अग्रणी युवा भी नीरज शहरयार पुरस्कार पा सकेंगे। वैरायटी शो पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तो राजनैतिक दलों के शिविर भी प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


नुमाइश के प्रभारी एवं एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि अब तक  न्यूनतम 50 वर्ष या इससे अधिक आयु के साहित्यकारों को प्रतिष्ठित नीरज शहरयार पुरस्कार के लिए पात्र माना जाता था। इस बार निर्णय लिया गया है कि 25 वर्ष या इससे अधिक आयु के साहित्यकार एवं लेखन में अग्रणी व्यक्ति इस पुरस्कार के पात्र होंगे। तय किया गया है कि चूंकि कृष्णांजलि एवं कोहिनूर मंच कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त हैं। अत: मुक्ताकाशीय रंगमंच पर कार्यक्रम न कराए जाएं।

राजनैतिक दलों को शिविर लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यही नहीं शांति व्यवस्था कायम रखने एवं शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए वैरायटी शो प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। नुमाइश की स्मारिका इस बार डिजीटल होगी। इसका खाका खींचा जा रहा है। कुछ कमेटियों का पुनर्गठन डीएम की अध्यक्षता में किया जाएगा। बाकी कमेटियां गठित कर ली गई हैं। सभी कमेटियों से व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें