फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों की कमी, यात्री परेशान

Tue, 27 Aug 2024 03:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सर्वाधिक आय वाले मार्गों में शामिल अलीगढ़ से गभाना वाया चंडौस-पिसावा मार्ग पर अलीगढ़ एवं बुद्ध विहार डिपो की पहले दस बसें संचालित होती थीं, अब सिर्फ तीन बसें ही चल रही हैं। इनका भी आने-जाने का समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र कस्बा चंडौस, पिसावा, अकराबाद, विजयगढ़, बरौली आदि क्षेत्रों में रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्री परेशान हैं। इसके चलते उन्हें बिना परमिट के चलने वाले डग्गामार वाहनों में जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के सर्वाधिक आय वाले मार्गों में शामिल अलीगढ़ से गभाना वाया चंडौस-पिसावा मार्ग पर अलीगढ़ एवं बुद्ध विहार डिपो की पहले दस बसें संचालित होती थीं, अब सिर्फ तीन बसें ही चल रही हैं। इनका भी आने-जाने का समय निर्धारित नहीं है। मजबूरी में यात्रियों को इस मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों में यात्रा करनी पड़ रही है। वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। चंडौस के व्यापारी नेता कृष्ण कुमार शर्मा, मनोज शर्मा और गभाना के प्रवेंद्र पाल सिंह का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं, इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ।

यही स्थिति अलीगढ़-विजयगढ़, अकराबाद, इगलास, खैर, बरौली, छर्रा, गंगीरी आदि मार्गों पर है। इन मार्गों पर भी रोडवेज की बसें कम संख्या में चल रही हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि चालक-परिचालकों की कमी के चलते बसों का संचालन नहीं हो रहा है। स्टाफ की भर्ती चल रही है। प्राथमिकता के आधार पर संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में बसों को संचालित कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें