फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधा में दुकानदार को गोली मारकर फरार हुए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा रोड स्थित बड़ा गांव में शनिवार रात तकरीबन नौ बजे दुकान बंद कर रहे दुकानदार प्रमोद को दो बाइक सवारों ने गोली मार दी और फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीण निजी वाहन से मेडिकल कालेज की तरफ रवाना हुए।
विज्ञापन

गोंडा के गांव राना निवासी प्रेमवीर अग्रवाल के बेटों विशाल अग्रवाल एवं प्रमोद अग्रवाल लोधा क्षेत्र में गोंडा रोड स्थित कस्बा बड़ा गांव में कन्फेक्शनरी की दुकान हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे दोनों भाई दुकान बंद करने के लिए सामान अंदर रख ही रहे थे कि गोंडा की तरफ से बाइक सवार अज्ञात दो युवक दुकान तक आए और प्रमोद को गोली मारते हुए गोंडा की तरफ भाग गए।
गोली प्रमोद के बाजू में लगी है। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। लहूलुहान होने की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। काफी देर में पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीण निजी वाहन से घायल को लेकर मेडिकल कालेज की तरफ रवाना हुए हैं। एसओ लोधा अभय शर्मा एवं सीओ गभाना कर्मवीर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें